सागर- पुलिस का काम करता है ये संगठन, पकड़वाई 203 पेटी अवैध शराब,पिकअप भी जप्त ! | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में एक संगठन ऐसा है जो कई दफा पुलिस का काम करता है। मतलब जो काम पुलिस भी नहीं कर पाती वो काम ये संगठन करता है। जी हां भगवती मानव कल्याण संगठन ने फिर एक बार दर्जनों अवैध शराब की पेटियों से भरा एक पिकअप वाहन पकड़ा है। इसके बाद जिले की शाहपुर पुलिस को सूचना देते हुए थाने में कार्यवाई कराई गयी।
बताया जा रहा है की भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को अवैध शराब की सूचना मिली थी। जिसके बाद संगठन के लोग एकजुट हुए और सागर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में इस पूरी कार्यवाई को अंजाम दिया गया। शराब से भरे हुए पिकअप वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें से 203 पेटी अवैध शराब की बरामद की गयी हैं।

 

बताया गया की 164 पेटी अंग्रेजी शराब, जबकि 39 पेटी देशी शराब जप्त की गयी है। संगठन के लोगों ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शराब को बरामद करते हुए कार्यवाई की।
हालांकि शराब को कहां से लेकर आया जा रहा था। इसे कहां ले जाकर खपाने की तैयारी थी फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन संगठन के लोगों ने जो काम किया उसकी जमकर सराहना की जा रही है।

दरअसल भगवती मानव कल्याण संगठन नशा मुक्ति को लेकर लगातार अभियान चलाता आ रहा है। लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही समय-समय पर शराब पकड़वाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

 

 


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.