ड्रेसिंग सेंस को लेकर मशहूर उर्फी जावेद घूम रही कान्हा नेशनल पार्क की हसीं वादियों में, की बातचीत

 

अपनी ड्रेसिंग सेन्स अपने अलग और जुदा अंदाज़ के लिए काफी मशहूर और चर्चाओं में रहने वाली उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों वह एमपी के मंडला जिले में स्थित कान्हा नेशनल पार्क पहुंची हुई हैं जिन्हे यहां का माहौल यहाँ की ख़ूबसूरती जमकर भा रही है। अब उनका सोशल वीडियो पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह जंगल में आग बुझाने वालों की तारीफ करते हुए नज़र आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने उनके साथ में फोटो भी खिचवाई।

 

 

देश के सुप्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में हसीन वादियों का लुफ्त उठाने उर्फी जावेद मंडला आई हैं। इस दौरान उन्होंने सैर सपाटा किया। साथ ही वन्यजीवों और पर्यावरण को लेकर भी लोगों से बातचीत की।

 

दरअसल उर्फी अपने अनोखे फैशन सेंस के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी ने कान्हा के ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद ने जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की मेहनत की सराहना की।

 

 

उन्होंने कहा कि जंगलों के करीब रहने वाले लोग काफी मेहनती होते हैं और वन क्षेत्र में लगने वाली आग को बुझाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उर्फी ने वन्यजीवों और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भी बात की। उन्होंने डॉग्स से फैलने वाली बीमारियों को लेकर जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि पालतू कुत्तों का समय पर वैक्सीनेशन जरूर कराया जाना चाहिए।

 

 


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.