सागर- शाहगढ़ में जल संकट पर फूटा गुस्सा! खाली घड़े लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, 3 दिन का अल्टीमेटम

 

सागर जिले के शाहगढ़ में भीषण जल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। मंगलवार शाम शाहगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत, जर्जर सड़कें और साफ-सफाई जैसी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आम जनता भी शामिल हुई और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता खाली घड़े लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार से जुलूस निकालते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। रास्तेभर “पानी दो-पानी दो” और “भाजपा सरकार होश में आओ” जैसे नारे गूंजते रहे।

पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि शाहगढ़ की जनता भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, लेकिन प्रशासन लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिन के भीतर पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस के नेतृत्व में नगरवासी उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि नगर परिषद द्वारा टैंकरों से जो पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह क्रेशर की पत्थर खदान का दूषित पानी है। इतना ही नहीं, उस पानी पर साफ लिखा है कि यह पीने योग्य नहीं है, इसके बावजूद लोगों को वही पानी मजबूरी में इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान लोग आंदोलन में काफी आक्रोशित नजर आए। महिलाओं ने खाली घड़े दिखाकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। अब तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद सभी की नजर प्रशासन पर टिकी है कि आखिर शाहगढ़ की प्यास कब बुझ पाएगी।


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.