सागर- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सागर में कांग्रेस का हल्लाबोल! पैदल मार्च निकालकर जताया विरोध

 


सागर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल यात्रा निकालकर महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला और सरकार विरोधी नारों से शहर गूंज उठा। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के आह्वान पर निकली यह पैदल यात्रा राजीव गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। यात्रा तीन बत्ती, कटरा जामा मस्जिद होते हुए राधा तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता “जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है” और “बस एक ही भूल, कमल का फूल” जैसे नारे लगाते नजर आए।

यात्रा के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। महेश जाटव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। लोगों के घर का बजट बिगड़ चुका है और हालात ऐसे हो गए हैं कि परिवारों को बच्चों के खर्च तक में कटौती करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को गाड़ियों से उतारकर पैदल चलने पर मजबूर कर दिया है। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि डीजल और पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स में कटौती की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार पर फिजूल खर्ची का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की जेब पर बोझ डालना बंद होना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता मुकुल पुरोहित ने भाजपा सरकार को “जनता को लूटने वाली सरकार” बताया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने नायब तहसीलदार बहादुर सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इस आंदोलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.