हाईवे पर कैमरे में कैद हुआ भया-नक नज़ारा, तेज रफ़्तार कार का कहर,एक की जा-न गई एक घा-यल !

 

हाईवे पर फिर एक बार रफ़्तार का कहर देखने को मिला। CCTV में एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा कैद हुआ है। जिसे देखकर आप भी सिहर उठेंगे। गलती किसी की और सजा किसी और को मिली। जी हाँ तेज रफ़्तार बेकाबू कार ने डिवाइडर तोड़ते बाइक सवार को उड़ा दिया। हादसे में उसकी बुरी तरह से जान चली गयी। जबकि एक युवक घायल हुआ। वहीं इसके बाद कार कई बार पलटी खाते हुए खेत में जाकर गिरी। कैमरे में कैद ये तस्वीरें ग्वालियर जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र से सामने आई हैं। जहां ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। हैरानी की बात ये है की कार से शराब की बोतलें बरामद की गयी हैं।
जब कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी तो उसने बचने का भी मौक़ा नहीं मिला। पलटी खाने के बाद कार खेत में पहुँच गयी। इस घटना में एक युवक घायल भी हुआ है। वहीं कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है की कार की रफ़्तार 100 से भी ज्यादा रही होगी। डबरा सिटी थाना क्षेत्र के समूदन इलाके में बेकाबू कार ने डिवाइडर पार करते हुए बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार संदीप जाटव की मौके पर ही जान चली गई। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।जिसका वीडियो सामने आया है। ऐसी जानकारी है की टक्कर के बाद कार कई बार पलटी खाई थी। कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। फिलहाल मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।-


By - sagar tv news
26-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.