थाने को मिली नई कमान ! नेहा गोस्वामी बनीं थाना प्रभारी, कानून व्यवस्था पर बढ़ीं उम्मीदें

 

अब कानून व्यवस्था की कमान महिला अधिकारी नेहा गोस्वामी के हाथों में आ गई है। मंगलवार को उन्होंने एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के पथरिया थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोगों को अपराधों पर सख्ती की उम्मीद नजर आने लगी है। गौरतलब है कि नेहा गोस्वामी इससे पहले जिले के बटियागढ़ थाने में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पुलिस विभाग में उन्हें प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली वाली अधिकारी माना जाता है। ऐसे में पथरिया जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उनकी तैनाती को काफी अहम माना जा रहा है।

 

 

 

 

दरअसल, इससे पहले पथरिया थाना प्रभारी रहे अमित मिश्रा को 2 मई को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र दमोह भेज दिया था। उन पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने, कर्तव्य में लापरवाही बरतने और संदिग्ध आचरण जैसे गंभीर आरोप लगे थे। अमित मिश्रा के हटने के बाद करीब 23 दिनों तक पथरिया थाने की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक एस.एस. दुबे संभाल रहे थे। लेकिन अब पुलिस अधीक्षक द्वारा नेहा गोस्वामी को स्थायी रूप से थाना प्रभारी बनाए जाने के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

 

 

 

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पथरिया क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गतिविधियां, शराब और मादक पदार्थों का कारोबार चिंता का विषय बना हुआ है। साथ ही अपराधों पर नियंत्रण और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग भी लगातार उठती रही है। अब सभी की नजर नवागत थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी पर टिकी है कि वे किस तरह अपराधों पर अंकुश लगाती हैं और पुलिस व्यवस्था में सुधार लाकर जनता का भरोसा मजबूत करती हैं।


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.