शक ने उजाड़े तीन घर ! पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, प्रेमी ने भी दी जान

 

रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद, शक और तनाव ने तीन जिंदगियां खत्म कर दीं। एमपी के इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक हल्केवीर पटेल और उसकी पत्नी रोशनी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के कथित प्रेम संबंधों पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या और जीवन लीला समाप्त करने तक पहुंच गया।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने पहले पत्नी को जबरन जहर पिलाने की कोशिश की। जब वह जहर नहीं निगल सकी तो गुस्से में उसने पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी घर से कुछ दूरी पर गया और खुद भी जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इधर, जैसे ही रोशनी की मौत की खबर उसके कथित प्रेमी तक पहुंची, उसने भी खंडवा जिले स्थित अपने गांव में जीवन लीला समाप्त कर ली। लगातार तीन मौतों की खबर से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

 

 

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही हीरा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मेघदूत नगर स्थित घर से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में घरेलू कलह और प्रेम संबंधों को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। एडिशनल डीसीपी जोन-3 रामसनेही मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि शक, गुस्सा और रिश्तों में बढ़ता तनाव किस तरह एक पूरे परिवार को खत्म कर सकता है।


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.