RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच ब वाल! NH-44 पर जाम, गाड़ी पलटी और आगजनी

 

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मंगलवार रात उस वक्त भारी बवाल मच गया, जब RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए ट्रक ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे-44 पर जाम लगा दिया, RTO अमले की गाड़ी पलट दी और अस्थायी झोपड़ी में आग तक लगा दी।

 

 

 

घटना कुरई थाना क्षेत्र के मेटेवानी इलाके की है, जहां पहले RTO की बॉर्डर चेकपोस्ट हुआ करती थी। बताया जा रहा है कि RTO कर्मचारियों पर एक ट्रक ड्राइवर की पिटाई का आरोप लगा। इस खबर के फैलते ही मौके पर मौजूद अन्य ट्रक ड्राइवर भड़क गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

 

 

देखते ही देखते मामला उग्र हो गया। नाराज ड्राइवरों ने हाईवे पर ट्रकों की लाइन लगाकर NH-44 को जाम कर दिया। इसके बाद भीड़ ने RTO अमले द्वारा धूप से बचने के लिए बनाई गई अस्थायी झोपड़ी में आग लगा दी। इतना ही नहीं, वहां खड़ी सरकारी गाड़ी को पलट दिया गया और उसके ऊपर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की गई।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कुरई थाना पुलिस का अमला इलाके में फ्लैग मार्च कर रहा था, जिसकी वजह से शुरुआती करीब आधे घंटे तक हालात बेकाबू बने रहे। बाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया।

 

 

 

 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार साल 2024 में ही राज्य सीमाओं पर मौजूद RTO चेकपोस्ट बंद कर चुकी है। बावजूद इसके, ट्रक ड्राइवर लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि बंद चेकपोस्ट के आसपास अब भी अवैध वसूली की जाती है।

 

 

 

 

कुरई थाना प्रभारी के.एस. टेकाम ने बताया कि RTO कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच मारपीट की घटना के बाद विवाद बढ़ा। करीब 15 मिनट तक हाईवे जाम रहा। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.