भावुक हुए कलेक्टर! थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की गुहार सुन तुरंत बढ़ाया मदद का हाथ | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के शिवपुरी में आज इंसानियत और संवेदनशील प्रशासन की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। यहां थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम बच्चे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे… और बच्चों की बातें सुनकर कलेक्टर भी भावुक हो गए। दरअसल, शिवपुरी जिले में करीब 60 बच्चे थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित हैं। इन बच्चों को जिंदा रहने के लिए हर हफ्ते, पखवाड़े या महीने में ब्लड चढ़वाना पड़ता है। लेकिन ब्लड ट्रांसफ्यूजन के दौरान जरूरी मेडिकल सुविधाओं की कमी इनके लिए लगातार खतरा बन रही थी।

 

 

बच्चों और उनके परिजनों ने कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि ब्लड चढ़ाने के दौरान इस्तेमाल होने वाला खास फिल्टर उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इस फिल्टर की कीमत करीब 1000 रुपए है और इसके बिना संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा बच्चों ने एक खास पंप की जरूरत भी बताई, जिसकी कीमत करीब 35 हजार रुपए है। यह पंप शरीर में आयरन की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जो थैलेसीमिया मरीजों के लिए बेहद जरूरी होता है।

 

 

मासूम बच्चों की परेशानी सुनकर कलेक्टर ने तुरंत मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मौके पर ही दो पंप के लिए राशि उपलब्ध कराई। साथ ही सीएमएचओ से चर्चा कर जरूरी फिल्टर जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल से बच्चों और उनके परिवारों में नई उम्मीद जगी है। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर फिल्टर और पंप जैसी सुविधाएं मिल जाएं, तो बच्चों को संक्रमण और कई गंभीर परेशानियों से बचाया जा सकता है। फिलहाल, प्रशासन के इस कदम की जिलेभर में सराहना हो रही है। अब सभी की नजर स्वास्थ्य विभाग पर है कि बाकी जरूरी सुविधाएं बच्चों तक कितनी जल्दी पहुंच पाती हैं।

 

 


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.