Sagar - नौतपा का कहर! सागर समेत 5 जिलों में लू का अलर्ट, 44 से 46 डिग्री तक पहुंचा तापमान

 

मध्यप्रदेश में नौतपा का असर अब खतरनाक रूप लेने लगा है। सागर समेत पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है। नौतपा के तीसरे दिन सागर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का पारा भी 30 डिग्री तक पहुंच गया। दिन के साथ अब रातें भी लोगों के लिए मुश्किल बनती जा रही हैं। सुबह 8:30 बजे से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी थी और 10:30 बजते-बजते धूप इतनी तीखी हो गई कि लोग घरों में कैद होने लगे। दोपहर के समय सागर शहर की सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। लोग जरूरी काम सुबह जल्दी निपटाकर घर लौटते दिखाई दिए।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। विभाग ने सागर सहित दमोह, छतरपुर, पन्ना, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। खासकर टीकमगढ़ में रात का तापमान ज्यादा रहने की चेतावनी दी गई है, जिससे लोगों को रात में भी गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय सागर संभाग के कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है। खजुराहो यानी छतरपुर में सबसे ज्यादा 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दमोह और टीकमगढ़ में भी पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है।

 

 

हालांकि मौसम विभाग ने 28 मई के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। आसमान में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू होने के संकेत भी मिल रहे हैं। डॉक्टरों और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, भरपूर पानी पिएं और सिर ढंककर ही घर से बाहर निकलें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लू से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

 

 


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.