वंदे भारत ट्रेन में पथ-राव होने से मची अफरा-तफरी, पांच कोच के फूटे कांच,सहम गए यात्री


वंदे भारत ट्रेन में यात्री सफर कर रहे थे की अचानक से ट्रेन पर ताबड़तोड़ पथराव किया जाने लगा। जिससे यात्री सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस पथराव में करीब पांच कोच के कांच फूट गए। उज्जैन जिले से सामने आई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। ट्रेन स्टेशन नजदीक ही थी तभी घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल रेल्वे पुलिस जांच में जुट गयी है।

बताया जा रहा है की ट्रेन जब गदा पुलिया के पास रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। पथराव इतना जबरदस्त था की ट्रेन के पांच कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। न ही किसी को चोट आई है। लेकिन इसे गंभीर घटना बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन उज्जैन रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर थी। इसी दौरान अचानक तेज आवाज आने लगी। कोच में लगे कांच टूटने से यात्री घबरा गए। एक के बाद एक करीब पांच कांच टूट गए। सूचना मिलने के बाद तत्काल ही रेलवे पुलिस और अधिकारियों की टीम सक्रिय हो गई। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने प्रभावित कोचों का निरीक्षण किया और यात्रियों से जानकारी ली। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। वहीं आरोपियों की पहचान करने में टीम जुटी हुई है।----


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.