सागर- सफाई कर्मी ही फैला रहे गंदगी, कचरे के ढेर और बदबू से लोग परेशान, बीमारियों का खत-रा !

 

सागर जिले के राहतगढ़ में सफाई कर्मियों पर ही गंदगी फैलाने के आरोप लग रहे हैं। जिससे रहवासी परेशान हैं और इस बात की शिकायत तहसीलदार से की गयी है। जिसमें कहा गया है की जिस जगह पर कचरा इकट्ठा किया जाता है वहां से कई हफ़्तों तक नहीं उठाया जाता। जिससे लोग बदबू से परेशान हैं वहीं बीमारियों के फैलने का ख़तरा भी बना हुआ है। आरोप है की शिकायत करने के बावजूद भी कार्यवाई नहीं की जा रही।

 

 

राहतगढ़ नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार निर्मल सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका के सफाई कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हुए मांग की है की वार्डों का कचरा आवासीय क्षेत्र में डालना तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही कहा गया की नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित झंडा चौक क्षेत्र में आवासीय मकान, छोटी-छोटी दुकानें, मेडिकल स्टोर और पुलिस चौकी मौजूद हैं।

 

नगर पालिका के सफाई कर्मी वार्ड क्रमांक 9, 10, 11 और 12 का कचरा हाथ गाड़ियों के माध्यम से लाकर झंडा चौकी पुलिस चौकी के पास वन विभाग की खाली पड़ी जमीन पर इकट्ठा करते हैं। लोगों का ये भी कहना है की यहां डाला गया कचरा, कई-कई हफ्तों तक नहीं उठाया जाता। जिससे आसपास बदबू फैल रही है। और गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों के मुताबिक इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

लोगों ने प्रशासन से मांग की है की नगर परिषद के सफाई कर्मियों को उस जगह पर कचरा डालने से तत्काल रोका जाए और नियमित सफाई व्यवस्था तय की जाए। बताया गया की कुछ दिन पहले इसी कचरे के ढेर में आग लग गई थी। जहां दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था।

 

 


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.