सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मकरोनिया में बन रहा भव्य संत रविदास मंदिर! का किया निरीक्षण

 

सागर में निर्माणाधीन भव्य संत रविदास मंदिर परिसर अब तेजी से आकार ले रहा है। मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बड़तूमा स्थित निर्माण स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए। करीब 101 करोड़ रुपए की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में तैयार हो रहा यह विशाल परिसर सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं होगा, बल्कि संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता और विचारधारा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाला आधुनिक सांस्कृतिक केंद्र भी बनेगा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम, आधुनिक संग्रहालय, भक्त निवास और डॉरमेट्री भवनों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के मॉडल को भी देखा और अधिकारियों से तकनीकी प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि इस परिसर का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के समानता, मानवता और ईश्वर के प्रति समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि संग्रहालय में संत रविदास के जीवन प्रसंगों को आधुनिक डिजिटल तकनीक और दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाए।

विशेष बात यह है कि यह मंदिर नागर शैली में बनाया जा रहा है और इसके निर्माण में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। मंदिर की ऊंचाई करीब 66 फीट होगी और इसे बंसीपहाड़पुर के लाल पत्थरों से तैयार किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह और मंडप के लिए 72 नक्काशीदार पत्थर के स्तंभ लगाए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, एसडीएम अमन मिश्रा, निर्माण एजेंसी के इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बारिश के मौसम को देखते हुए जलभराव रोकने और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी मजबूत करने के निर्देश दिए।


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.