सागर- सड़क पर पेड़ से उलझा पड़ा था युवक, मसीहा बनकर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के देवरी क्षेत्र से मानवता की एक सच्ची तस्वीर सामने आई है सड़क पर एक घायल युवक लहूलुहान पड़ा हुआ था। वह दर्द से कराह रहा था। लेकिन तभी मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एड. देवेन्द्र सिंह ठाकुर मसीहा बनकर पहुंचे और घायल की मदद करते हुए उसे खुद अपनी कार से तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। दरअसल आंधी-तूफ़ान चलने से एक पेड़ धराशाई होकर सड़क पर गिर गया था जिससे युवक टकराकर गंभीर घायल होकर पड़ा हुआ था।

 

 

बताया जा रहा है की जिला पंचायत उपाध्यक्ष के सहजपुर से केसली लौटते समय बीती रात करीब 11 बजे चौका-आलनपुर मार्ग पर सड़क के बीचों-बीच आंधी से टूटा महुआ का पेड़ पड़ा था। जहां बाइक सवार पेड़ से टकराकर गंभीर रूप घायल हो गया। तभी एड. देवेन्द्र सिंह ठाकुर की नजर पेड़ में फंसी बाइक पर पड़ी। पास जाकर देखा तो एक युवक बाइक समेत उलझा पड़ा था। जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। युवक के मुंह और नाक से खून बह रहा था।

 


उन्होंने तत्काल अपने साथियों की मदद से घायल युवक को नीचे उतारा। पुलिस थाना केसली, 112, 108 एंबुलेंस को सूचना दी। करीब आधे घंटे तक मदद का इन्तजार किया लेकिन ऐसा न होने पर घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए उसे अपनी निजी गाड़ी से सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे सागर रैफर किया था। लेकिन समय पर आपातकालीन मदद न मिलने से देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने नाराजगी भी जताई।

 

 


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.