बकरीद पर कुर्बानी नहीं ईको फ्रेंडली ईद मनाने की अपील,हिंदू उत्स्व समिति ने बनाये मिट्टी के बकरे

 


देश भर में गुरुवार को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। ये ईद इस्लाम के लिहाज से काफी ख़ास मानी जाती है। जिसमें कुर्बानी का विशेष महत्व होता है। इस दिन अपनी प्यारी चीज यानि बकरे को कुर्बान किया जाता है। जिसको लेकर तरह-तरह के बकरों की खरीदारी की जाती है। लेकिन इस बार राजधानी भोपाल में एक अलग ही तरह की चर्चा की जा रही है जिसके तहत हिंदू उत्सव समिति के द्वारा ईको फ्रेंडली ईद मनाने की अपील की जा रही है। जिसको लेकर बकायदा मिट्टी के बकरे भी बनाये गए हैं। जिनकी कीमत करीब एक हजार रूपये रखी गयी है। बताया गया की इन्हे पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति दया का संदेश देने के मकसद से तैयार किया गया है। दरअसल समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर पिछले तीन सालों से मिट्टी से बने इको फ्रेंडली बकरे तैयार करवा रहे हैं। फिलहाल ये पहल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

समिति के अध्यक्ष के मुताबिक जब देश भर में ईको फ्रेंडली दिवाली, होली और गणेश उत्सव जैसे अभियान चलाए जा सकते हैं। तो ईद को भी पर्यावरण के प्रति संवेदनशील तरीके से मनाने पर चर्चा होनी चाहिए। कुर्बानी के बाद कई गैलन पानी सफाई में खर्च होता है। तो वहीं कई जगहों पर खाल और अन्य वेस्ट खुले में पड़े रहने से गंदगी फैलती है।

हालांकि समिति की माने तो उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं। बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति करुणा का संदेश देना है। देखा जाए तो राजधानी भोपाल में बहुतायत में मुस्लिम आबादी रहती है। इस पहल के बाद इसका कितना असर पड़ता है ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा।-


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.