Sagar- बीना-खुरई में तीन मौ तों से सनसनी! छात्र, महिला और अज्ञात व्यक्ति की मौ त

 

एक ही दिन में तीन अलग-अलग मौतों की घटनाओं ने सनसनी फैला दी। खेत में कॉलेज छात्र की लाश मिलने से लेकर घर में महिला की मौत और सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने तक, इन घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुट गई है। पहला मामला एमपी के सागर जिले के बीना और खुरई क्षेत्र में खिमलासा थाना क्षेत्र के गढ़ौली जवाहर गांव का है, जहां एक कॉलेज छात्र की डेड बॉडी खेत में लगे बिजली के खंभे पर लटकी मिली। मृतक की पहचान कुश पटेरिया के रूप में हुई है, जो खिमलासा के शासकीय कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि उसका परीक्षा पेपर भी था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना सामने आ गई। सुबह जब परिजन और ग्रामीण खेत पहुंचे तो युवक का शव खंभे पर लटका देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

दूसरी घटना खुरई शहरी थाना क्षेत्र के जरवांस की है, जहां ममता रजक नाम की महिला ने अपने सूने घर में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। वहीं तीसरी घटना बीना के गुलौआ रोड स्थित बीना पब्लिक स्कूल के सामने की है, जहां करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी मामलों में जांच जारी है। लगातार सामने आई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


By - sagar tv news
27-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.