खून की एक बूंद ने खोला मर्डर का राज, माँ के अवैध संबंध से नाराज़ बेटे ने ली प्रेमी की जान !

 

खून की महज एक बूंद से पुलिस कातिल के गिरेवां तक पहुंच गयी। सिर्फ खून की एक बूंद से ही अंधे मर्डर कांड का चौंकाने वाला खुलासा किया गया है जहां सामने आया की आरोपी की माँ के एक युवक से कथित प्रेम संबंध थे। जिससे उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक का मर्डर कर दिया और डेड बॉडी को भी ठिकाने लगा दिया था। हैरान करने वाली ये वारदात बालाघाट जिले के लामता थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने मामले के खुलासा कर आरोपी बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच, डॉग स्क्वॉड और खून की एक बूंद की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस सफल रही।

 

 

 

 

यह पूरा मामला बीते 20 मई का है जहां परतापुर गांव निवासी सुरेंद्र मड़ावी के लापता होने की रिपोर्ट थाने में की गयी थी। उसी दिन गांव के तालाब में एक डेड बॉडी पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट में धारदार हथियार से सिर पर वार करने की बात सामने आई। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच तेज की। लेकिन घटनास्थल पर खून के निशान न मिलने से पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद FSL और डॉग स्क्वॉड ने सर्चिंग शुरू की। जहां तालाब से करीब 500 मीटर दूर खेत की पगडंडी पर खून की एक बूंद मिली। बस यहीं से मामला पलट गया।

 

 

 

 

डॉग स्क्वॉड खून के निशानों को सूंघते हुए सोनू मड़ावी के घर के पीछे खेत की मेध तक लेकर गया। जहां काफी खून था। पुलिस के कढ़ाई से पूछताछ करने पर सोनी ने जुर्म कबूल किया। जांच में सामने आया की मृतक सुरेंद्र मड़ावी के सोनी की माँ से कथित अवैध संबंध थे। जिससे नाराज़ सोनी ने अपने साथ मिथुन सैयाम के साथ मिलकर साजिश रची और 19-20 मई की दरमियाई रात कुल्हाड़ी से वार करते हुए उसकी जान ले ली। ये दुर्घटना लगे इसलिए उसकी बॉडी तालाब में फेंक दी थी। साथ ही सबूत भी मिटा दिए थे।
फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में एसपी आदित्य मिश्रा ने जानकारी दी।------


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.