अकीदत और अमन के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, भोपाल ईदगाह में उमड़ा एक लाख नमाजियों का सैलाब

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे अकीदत, भाईचारे और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार सुबह शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में करीब एक लाख लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान मुल्क की सलामती, अमन-चैन, भाईचारे और बीमारों की शिफा के लिए खास दुआएं मांगी गईं।

भोपाल की ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

 

 

 

ईदगाह के अलावा राजधानी की ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद, मस्जिद बिल्किस जहां, आरिफ नगर सहित शहर की कई मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई।

शहर काजी ने अपने संदेश में कहा कि कुर्बानी इस्लाम का अहम फर्ज है, लेकिन इसके साथ साफ-सफाई और प्रशासनिक नियमों का पालन करना भी हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

 

 

 

 

बकरीद के मौके पर राजधानी में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, जबकि हाईराइज इमारतों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए अलग टीम लगाई गई और वालेंटियर्स भी व्यवस्था में सहयोग करते नजर आए।

नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ी और जरूरतमंदों में सदका और खैरात बांटी। नगर निगम की ओर से कुर्बानी के लिए शहर में अस्थायी व्यवस्थाएं भी की गई थीं।


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.