ड्राइवर पर सरेआम बरसा दी चप्पल, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने पकड़ा तूल !

 

बीते दिनों एक ड्राइवर के साथ चप्पलों से मारपीट की गयी थी। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। तस्वीरों में देखा जा सकता है की एक युवक टायर की दुकान के बाहर बैठा हुआ है जिसकी चप्पल से पिटाई की जा रही है। अब इस मामले में तूल पकड़ लिया है। पीड़ित ड्राइवर के साथ थाने पहुंचे समाज के लोगों ने सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाई किये जाने की मांग की है। यह पूरा मामला एमपी के सीहोर जिले के भैरूंदा का बताया जा रहा है हालांकि फिलहाल ये साफ नहीं है की घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया था। 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत और बस स्टैंड के मुख्य मार्ग पर स्थित एक टायर दुकान के कर्मचारी द्वारा युवक को सरेराह चप्पलों से पीटा गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चप्पल कांड के बाद मीणा समाज और ड्राइवर यूनियन में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए स,समाज के लोग और वाहन चालक भैरुंदा थाने पहुंचे। जहां मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन सौंपा है। घटना को लेकर बताया जा रहा है की सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में टीकामोड़ निवासी एक ड्राइवर के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया।

 

 

 

 

बड़ी संख्या में मीणा समाज और ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारी और सदस्यों ने मारपीट करने वाले सम्बंधित के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा की इस तरह की अमानवीय घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

मामले में पुलिस ने लोगों जांच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया है। सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।------


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.