IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा,8 सटोरी गिरफ्तार,मिला करोड़ों का लेनदेन !

 

इन दिनों IPL अपने अंतिम दौर में है जिसका खुमार भी लोगों में दिखाई दे रहा है लेकिन सटोरी भी बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने फिर एक बार IPL में सट्टेबाजी करते हुए 8 हाईटेक सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिसके तार दुबई से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है। साथ ही करोड़ों के लेनदेन की बात सामने आई है। मामला इंदौर का है। जहां क्राइम ब्रांच ने IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। बताया गया की बापजीनगर इलाके में इंटरनेशनल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल, 3 लैपटॉप, एलईडी टीवी, डेबिट कार्ड और करोड़ों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

 

 

बताया जा रहा है की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि बापजीनगर स्थित एक मकान में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस बात की तस्दीक की और देर रात टीम ने दबिश दी। जहां कमरे में बड़ी एलईडी टीवी पर लाइव मैच चल रहा था। आरोपी मोबाइल और लैपटॉप के जरिए हर गेंद और हर ओवर पर दांव लगा रहे थे। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रीमियम क्लाइंट्स बुक नामक इंटरनेशनल वेबसाइट के जरिए क्रिकेट और कसीनो सट्टा चला रहे थे। टीम ने मौके से 23 मोबाइल फोन, 3 हाई-एंड लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, 13 डेबिट कार्ड और सट्टे के हिसाब-किताब से जुड़े रजिस्टर जब्त किए हैं।

 


पुलिस की माने तो मुख्य आरोपी कुणालदास टेलीग्राम ऐप के जरिए युवकों को नौकरी का लालच देकर इस नेटवर्क में जोड़ता था। आरोपी इंदौर में लो-प्रोफाइल रहकर पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस अब इस नेटवर्क के दुबई कनेक्शन और हवाला लिंक की भी पड़ताल कर रही है। मामले में डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने जानकारी दी।

 

 


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.