शॉर्ट सर्किट से क्रिटिकल केयर यूनिट के पास मचा हड़कंप, जिला अस्पताल में भीषण आग ! | SAGAR TV NEWS |

 

एमपी के मुरैना जिला अस्पताल परिसर में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट के पास रखे कबाड़ में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की बल्लियां, प्लाई और अन्य कबाड़ सामग्री अस्पताल परिसर में सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास जमा करके रखी गई थी। इसी कबाड़ के ऊपर से अस्पताल की बिजली सप्लाई की मोटी केबल लाइन भी गुजर रही थी।

 

 

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक लोगों ने कबाड़ से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। सूखी लकड़ी और प्लाई होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शुरुआत में रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू होती चली गई। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर अस्पताल की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई। आग की चपेट में आने से बिजली की मोटी केबलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

 

 

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंचे और संबंधित ठेकेदार को तुरंत कबाड़ हटाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। अब सवाल यह उठ रहा है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में इतनी लापरवाही आखिर कैसे बरती गई?

 

 


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.