बेटे की शादी में मिला दहेज से सजा घर बना राख का ढेर, सिलेंडर ब्ला स्ट ने उजाड़ा गरीब परिवार का आशियाना

 

एक दर्दनाक अग्निकांड ने गरीब परिवार की पूरी जिंदगी तबाह कर दी। गैस सिलेंडर फटने से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में घर को राख के ढेर में बदल दिया। हाल ही में बेटे की शादी में मिला दहेज, जेवर, अनाज और गृहस्थी का पूरा सामान आग में स्वाहा हो गया। अब पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे बैठकर मदद की आस लगाए है।

घटना मध्यप्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा जनपद अंतर्गत भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सतपारा की है, जहां बुधवार शाम करीब 4 बजे गनेश कुशवाहा के घर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर से उठती आग की ऊंची लपटों ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी।

ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर खाक हो गया। परिजनों के मुताबिक घर में रखे करीब 50 हजार रुपए नगद, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, 12 क्विंटल गेहूं, चना-दाल, कपड़े, बर्तन और बेटे की शादी में मिला दहेज पूरी तरह जल गया। करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने भी गायब बताए जा रहे हैं। परिवार ने करीब 10 लाख रुपए से अधिक नुकसान होने की बात कही है।

सबसे बड़ा सवाल फायर ब्रिगेड की लेटलतीफी को लेकर उठ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल करीब 2 घंटे बाद पहुंची। तब तक गांव वालों ने खुद आग पर काबू पा लिया था। लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि राजा परमार और पार्षद बिहारी कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से तत्काल राहत राशि देने की मांग की।

अब परिवार के पास न रहने को घर बचा है और न खाने-पीने का सामान। पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी बिताने को मजबूर है और शासन-प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठा है।


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.