सागर- रिलीज हुई फिल्म हम तुम फिर मिलेंगे, शहर की प्रतिभाओं ने जीता दिल, युवाओं का बड़ा कमाल !
सागर की मिट्टी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है… और अब इसी प्रतिभा ने बड़े पर्दे की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है… शहर के युवा कलाकारों द्वारा बनाई गई यूट्यूब फिल्म ‘हम तुम फिर मिलेंगे’ का पोस्टर लॉन्च और रिलीज कार्यक्रम उत्साह और तालियों के बीच संपन्न हुआ… खास बात यह रही कि फिल्म पूरी तरह सागर के कलाकारों द्वारा बनाई गई है और इसकी शूटिंग भी सागर में ही की गई है… सागर के काँची रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म ‘हम तुम फिर मिलेंगे’ का पोस्टर लॉन्च किया गया… कार्यक्रम में युवा नेता और कलाकार आकाश सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए… उन्होंने फिल्म का पोस्टर जारी कर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सागर के युवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है…
इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. भानु राणा, सागर यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ. ललित मोहन, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. अवधेश तोमर और डॉ. अल्ताफ मुलानी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे… फिल्म के लेखक और निर्देशक चंद्रांशु चढ़ार हैं, जबकि निर्माता अक्षय एस.एस.जे.बी राणा ने इसे प्रोड्यूस किया है… संगीतकार अतुल पथरोल और डीओपी तवकीर लोन ने फिल्म को तकनीकी रूप से आकर्षक बनाने में अहम भूमिका निभाई है…
फिल्म में सिमरन जैन, सत्यम घोसी, अक्षय राणा, संजय कोरी, संयम जैन, अश्वनी साहू, रियांशी जैन और सिद्धार्थ चढ़ार जैसे कलाकार नजर आएंगे… कलाकारों की भावनात्मक प्रस्तुति और दमदार अभिनय दर्शकों को कहानी से जोड़ने का प्रयास करता है… यह फिल्म यूट्यूब चैनल बुंदीवुड सिनेमा पर रिलीज की गई है… स्थानीय कलाकारों की इस पहल को शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है… कुल मिलाकर… ‘हम तुम फिर मिलेंगे’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सागर के उभरते कलाकारों के सपनों और मेहनत की नई उड़ान बनकर सामने आई है…