चलते ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जला तेंदूपत्ता से भरा वाहन… ड्राइवर ने बचाई जान

 

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई… जब तेंदूपत्ता से लोड एक ट्रक अचानक आग का गोला बन गया… आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा… जान बचाने के लिए ड्राइवर और खलासी को चलते ट्रक से कूदना पड़ा… गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई…

घटना सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोगरी इलाके की बताई जा रही है… जानकारी के मुताबिक ट्रक में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता लोड था… बताया जा रहा है कि ट्रक में ओवरलोड पत्तियां भरी हुई थीं और रास्ते में वह 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया…

इलेक्ट्रिक वायर से संपर्क होते ही जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ… और चिंगारी निकलते ही सूखे तेंदूपत्तों ने आग पकड़ ली… कुछ ही सेकंड में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया… आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर और खलासी को संभलने तक का मौका नहीं मिला…

हालात बिगड़ते देख दोनों ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई… इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया… लोगों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी…

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची… लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी… फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही तेंदूपत्ता से भरा ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया…

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं… सड़क पर धुएं का गुबार छा गया था और कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया…

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है… शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है…

गनीमत सिर्फ इतनी रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई… लेकिन कुछ ही मिनटों में लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया…


By - sagar tv news
28-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.