Sagar- पुस्तैनी जमीन की धोखाधड़ी में एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा

 

सागर की कोतवाली थाना पुलिस ने पुस्तैनी जमीन के फर्जी बैनामे और धोखाधड़ी से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अशोक पटेल पिता पूरनलाल पटेल को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

 

 

 

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार फरियादी अशोक कुमार पटेल पिता स्व. गणेश पटेल निवासी मातामड़िया वार्ड, मोतीनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पुस्तैनी करीब 22 एकड़ 502 डिसमिल जमीन के बंटवारे का मामला वर्ष 2013-14 से तहसीलदार न्यायालय में लंबित था। फरियादी के अनुसार जमीन का वैधानिक बंटवारा हुए बिना ही कुछ हिस्सेदारों द्वारा अलग-अलग लोगों को जमीन के बैनामे कर दिए गए।

 

 

 

 


जांच में सामने आया कि कस्तूरीबाई के वारिस मनीष पटेल पिता स्व. धनप्रसाद पटेल तथा लच्छोबाई के वारिस शिवप्रसाद पटेल पिता पूरनलाल पटेल, अरुण पटेल पिता पूरनलाल पटेल और अशोक पटेल पिता पूरनलाल पटेल ने कथित रूप से दस्तावेजों में कूटरचना कर जमीन का विक्रय किया। मामले में खरीदार पक्ष के गवाहों ने भी बयान दिए कि रजिस्ट्री होने के बाद भी उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिला।

 

 

 

 

 

पुलिस ने जांच के दौरान राजस्व न्यायालय के आदेश, विक्रय पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की। प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और कूटरचना के साक्ष्य मिलने पर कोतवाली थाना में धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.