पैर में सरिया धंसने के बाद 3 घंटे तक तेज धार में फंसा रहा युवक, टमस नदी में मौत से मुकाबला !

 

एमपी के रीवा जिले के इटमा गांव में गुरुवार को ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी की सांसें रोक दीं। टमस नदी की तेज धार के बीच एक युवक जिंदगी और मौत की जंग लड़ता रहा। पैर में लोहे की सरिया धंसी थी… सामने उफनती नदी थी… और हर गुजरता पल खतरे को बढ़ा रहा था। मामला अतरैला थाना क्षेत्र के ग्राम इटमा का है, जहां सुबह कुछ ग्रामीण जंगल से लकड़ी काटने गए थे। इसी दौरान टमस नदी के पुल के नीचे एक बड़ी लकड़ी फंसी दिखाई दी। लकड़ी निकालने के लिए ग्रामीण नदी के अंदर उतर गए। शुरुआत में नदी में पानी नहीं था, लेकिन अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया और पूरा हालात बदल गए।

 

 

 

 

 

इसी दौरान इटमा निवासी राम उजागर प्रजापति तेज धार की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब राम उजागर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुल से निकली लोहे की सरिया उनके पैर में धंस गई। सरिया में फंसे होने की वजह से युवक नदी के बीच ही तड़पता रहा और तेज बहाव लगातार उसे बहाने की कोशिश करता रहा। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद शुरू हुआ करीब 3 घंटे तक चलने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन। तेज बहाव और जोखिम के बीच पुलिस और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। अतरैला थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार ने बताया कि घायल युवक को तुरंत सिरमौर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। टमस नदी में फंसे युवक का यह रेस्क्यू अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। समय रहते राहत टीम पहुंची, वरना यह हादसा किसी बड़ी त्रासदी में बदल सकता था।


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.