Sagar -मुख्य बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर क्या बोली कलेक्टर प्रतिभा पाल देखिए

 

सागर में मुख्य बस स्टैंड की शिफ्टिंग की सुगबुगाहट फिर शुरू हो गई है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाए गए नए बस स्टैंड शुरू होने के बाद अब शहर के बीचों-बीच स्थित पुराने मुख्य बस स्टैंड को शिफ्ट करने की तैयारी तेज होती दिख रही है। लेकिन जैसे ही प्रशासन ने इस दिशा में कदम बढ़ाए, वैसे ही विवाद की स्थिति भी बनने लगी है।

 

 

 

दरअसल, इससे पहले पूर्व कलेक्टर द्वारा बस स्टैंड शिफ्ट करने की कोशिश की गई थी, लेकिन जनता और बस ऑपरेटरों के भारी विरोध के चलते योजना रोकनी पड़ी थी। अब नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एक बार फिर इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। फिलहाल भोपाल और इंदौर रूट की बसों का संचालन मोतीनगर थाना क्षेत्र के लहदरा नाका स्थित नए बस स्टैंड से शुरू हो चुका है। राहतगढ़ बस स्टैंड को बंद कर दिया गया है, जिसे बस ऑपरेटरों द्वारा संचालित किया जा रहा था।

 

 

 

सागर के बस ऑपरेटर एसोसिएशन सदस्यों का कहना है की मुख्य बस स्टैंड को लेकर प्रशासन की क्या योजना है और इसका संचालन कैसे होगा, इस पर अभी चर्चा नहीं हुई है. अगर स्टैंड शिफ्ट किया गया तो हम लोग अपने वाहन खड़े कर देंगे,

 

 

 

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा, " राहतगढ़ बस स्टैंड अवैध था, जो बंद हो चुका है और मोतीनगर का बस स्टैंड चालू किया जा चुका है. ट्रैफिक व्यवस्था और बढ़ती हुई यात्रियों की संख्या को देखते हुए, मोतीनगर बस स्टैंड चालू किया जा चुका है. इससे शहर के स्थानीय ट्रैफिक में बसों से होने वाली परेशानी दूर होगी. वहीं, बसों को लिए भी यह सुविधाजनक होगा. बस स्टैंड पर यात्रियों, बस ऑपरेटरों को जो सुविधाएं मुहैया कराई जानी है, उनके लिए नगर निगम ने तैयारी भी पूरी कर ली है. आगामी कार्ययोजना ये है कि जो बाकी बचे हुए रूट है, उनको भी इसी हिसाब से व्यवस्थित किया जाएगा कि यात्रियों की सुविधा बनी रहे और शहर के ट्रैफिक में व्यावधान न हो.

 

 

 

जनता के हित और शहर हित में निर्णय लिया जाएगा
आगे कहा की मुख्य बस स्टैंड की शिफ्टिंग को लेकर कलेक्टर ने कहा, "मुख्य बस स्टैंड को लेकर बस ऑपरेटर से बैठक करके आगे भी चर्चा होगी. जो भी बेहतर व्यवस्था होगी, उसके अनुसार सभी की सहमति से निर्णय लिया जाएगा."


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.