देर रात सड़क पर दौड़ते ट्रक में लगी आग, चालक और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, पूरा ट्रक हुआ खाक

 


देर रात सड़क पर दौड़ते हुए एक ट्रक में अचानक से आग भड़क उठी। आग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। जिससे ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन पूरा ट्रक जलकर ख़ाक हो गया। उसमें तेंदूपत्ता भरा हुआ था वह भी राख हो गया। बताया जा रहा है की घटना दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां गुबरा-सिहोरा मार्ग पर तेंदूपत्ता से भरे हुए ट्रक में आग लग गयी थी। ट्रक सुबह तक धधकता रहा। फिलहाल ये साफ़ नहीं है की उसमें आग किन कारणों से लगी थी। यह पूरी घटना कुसमी मनगढ़ पुल के पास हुई। इस आगजनी में लाखों रूपये के नुक्सान की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

आग का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। साथ ही उसमें भरा तेंदूपत्ता समेत पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक सड़क किनारे से गुजर रहा था। तभी अचानक उसमें आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। मौके की स्थिति को भानप्ते हुए चालक और कंडक्टर समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। हालाँकि लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की लेकिन तेंदूपत्ता भरा होने की वजह से आग तेजी से फैलती जा रही थी। जिससे उस पर कबौ पाना भी मुश्किल हो रहा था।
ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या ट्रक में तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी होगी। हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।-


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.