भीमकुंड में इस हाल में मिला एक व्यक्ति,घंटों बाद निकाला जा सका बाहर,नहीं हो पाई पहचान

 

विश्व प्रसिद्ध और धार्मिक स्थल भीमकुण्ड में डूबने से एक व्यक्ति की जान चली गयी। डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना के बाद सनसनी फ़ैल गयी थी। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम को डेड बॉडी निकलने काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद टीम को सफलता मिल सकी। दरअसल छतरपुर जिले के बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत भीमकुंड में एक व्यक्ति की डूबने से जान चली गयी। घटना की सूचना मिलते ही बाजना थाना प्रभारी अयोध्या प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है की मृतक की डेड बॉडी भीमकुंड के अंदर करीब 15 से 20 फीट गहराई में दिखाई दे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात करीब 8 बजे एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया गया। लेकिन बॉडी को बाहर नहीं निकाला जा सका। जिससे बॉडी और भी गहराई में पहुंच गयी थी। इसके बाद अगली सुबह छतरपुर से कमांडर भूपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दूसरी टीम भीमकुंड पहुंची और एसडीआरएफ टीम ने करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जवान दिनेश सोर, रविंद्र यादव, राकेश पाल और विनोद बुनकर ने गोताखोरी कर बॉडी को बाहर निकाला।
बताया गया की मृतक की जेब से कुछ दवाइयां जिनमें सल्फास की गोलियां थी। वहीं उसके हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। जो स्पष्ट रूप से पढ़ा नहीं जा सका। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच भी शुरू की है।


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.