बेकाबू ट्रॉले ने पुलिस वाहन समेत कई वाहनों को मारी टक्कर,बेटे के सामने माँ की गई जान, और फिर !

 

एक बार फिर बेलगाम और तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक बेकाबू ट्रॉले ने एक के बाद कई वाहनों समेत पुलिस के वाहन को भी टक्कर मार दी। माँ बेटे को भी रौंद दिया। जहां बेटे के सामने ही उसकी माँ ही दर्दनाक जान चली गयी। जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां जबलपुर रायपुर नेशनल हाईवे 30 के अंतर्गत बिछिया के बंजारी घाट पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

 

 

बताया जा रहा है की बेलगाम ट्राला ने 1 मोटर साइकिल 1 ट्राला और पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। जिसमें बिछिया पुलिस थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम समेत पुलिस स्टाफ मौजूद था। पुलिस टीम को मामूली चोटें आई हैं। दरअसल सरिये से भरा एक ट्रक सड़क पर पलट गया था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं बाइक पर सवार माँ-बेटे जो बैंक से वापिस अपने घर जा रहे थे। उन्हें भी ट्राले ने टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आने से प्रेमवती यादव की जान चली गयी। मृतिका कासखेड़ा की निवासी बताई जा रही है।

 

 

जानकारी के मुताबिक बंजारी घाट के नीचे लोहे के सरियों से लोडेड एक ट्रक सड़क पर पलटा हुआ था। सूचना मिलने पर बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बिछिया की ओर से बेलगम ट्राला काफी तेज रफ़्तार में आया और एक अन्य ट्राला के अलावा पुलिस के वाहन समेत मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर दूर जा गिरा लेकिन ट्रॉले की चपेट में आने से उसकी माँ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है।

 

 


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.