सागर- मजदूर पर गिरा लोहे का गार्टर,लेकिन नहीं मिल सकी रिफायनरी की एम्बुलेंस, निजी वाहन से भेजा !

 

सागर जिले के बीना में रिफायनरी की केसीसी कम्पनी में काम करने के दौरान एक हादसा हो गया। जहां लोहे का गार्टर गिरने से एक मजदूर घायल हो गया। लेकिन हैरानी की बात ये है की उसे रिफायनरी की एम्बुलेंस नहीं मिल सकी। जिसके बाद घायल को निजी वाहन से अस्पताल ले जाना पड़ा। तब कहीं उसे समय पर इलाज मिल सका। अगर घायल को समय पर इलाज न मिलता और उसके साथ किसी तरह की अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन होता, ये बड़ा सवाल है। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर जमा हो गए थे।

बताया जा रहा है की बीना रिफाइनरी के विस्तार में नई-नई कम्पनियों के आने के दौरान लगातार समस्याएं भी सामने आ रही है। कम्पनियों द्वारा कभी कर्मचारियों के वेतन की समस्या तो कभी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से मजदूर आक्रोशित होकर प्रदर्शन तक कर चुके हैं। इसी तरह का मामला सामने आया जब ओमनारायण केसीसी कंपनी की हड़कल के पास मजदूरी का काम कर रहे थे। तभी उनके ऊपर लोहे का गार्टर गिर गया। जिससे मजदूर घायल हो गया। मजदूरों ने इस बात की जानकारी अधिकारियों को दी। लेकिन काफी देर तक कंपनी का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। न ही एम्बुलेंस को भेजा गया। जिसके बाद घायल मजदूर को निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
मामले में पार्षद बीडी रजक ने आरोप लगाया की बीना रिफायनरी प्रबंधन द्वारा मजदूरों से अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इस घटना में भी घोर लापरवाही बरती गयी है।-


By - sagar tv news
29-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.