प्रॉपर्टी में मुनाफे का झांसा देकर 63 लाख की ठगी ! सरपंच समेत दो पर FIR दर्ज

 

प्रॉपर्टी में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 63 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में एमपी के बालाघाट जिले में कोतवाली पुलिस ने ग्राम गर्रा के सरपंच वैभव बिसेन और उसके साथी दिलीप भैरम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर राइस मिलर्स कारोबारी को निवेश के नाम पर ठगा और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता जितेन्द्र उर्फ मोनू भगत ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे प्रॉपर्टी कारोबार में भारी मुनाफे का सपना दिखाया। इसी भरोसे में आकर उसने कुल 63 लाख रुपये निवेश कर दिए। इनमें 60 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर के जरिए और 3 लाख रुपये नगद दिए गए थे।

 

 

 

 

मामले की जांच महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक किरण वरकड़े द्वारा की गई। जांच में बैंक खातों के स्टेटमेंट, गवाहों के बयान और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट शामिल किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता की फर्म एम.एस. रूमी ट्रेडर्स के खाते से 6 फरवरी 2025 को 40 लाख और 9 जुलाई 2025 को 20 लाख रुपये आरोपी दिलीप भैरम के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। जांच में यह भी पता चला कि आरोपियों ने केवल 10 लाख रुपये वापस लौटाए, जबकि बाकी 53 लाख रुपये नहीं लौटाए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो सरपंच वैभव बिसेन ने जान से मारने की धमकी दी।

 

 

 

 

 

वहीं आरोपी दिलीप भैरम ने दावा किया कि उसने पहले नगद राशि दी थी और बाद में वही रकम खाते में वापस ली गई, लेकिन वह अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका। पुलिस के मुताबिक, बैंक ट्रांजेक्शन, व्हाट्सएप चैट और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.