Sagar- रेल्वे का अंडर ब्रिज लोगों के लिए बना मुसीबत, समस्या ऐसी की पूरा शहर परेशान !

 

अगर आप भी सागर जिले के बीना जा रहे हैं या फिर वहां से गुजर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। कहीं आपको भी इस गंदगी का सामना न करना पड़े। दरअसल बीना के सागर गेट अंडरब्रिज के ऊपर गंदगी पसरी होने से पूरे शहर का गंदा पानी अंडरब्रिज से निकलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के ऊपर गिर रहा है। जिस वजह से लोगों में काफी आक्रोश है। साथ ही रेलवे ट्रैक पर भी गंदा पानी जमा हो रहा है। लेकिन आरोप है की रेलवे प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है।

 

 

 

 

सागर अंडरब्रिज से निकल रहे कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष प्रमोद राय के मुताबिक करीब एक हफ्ते से अंडर ब्रिज के ऊपर से गंदा पानी टपक रहा है लेकिन रेल प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई तो आम जनता का सहयोग लेकर आंदोलन करने मजबूर होना पड़ेगा।

 

 

 


वहीं लोगों का कहना है कि सुबह से नहा धोकर अंडरब्रिज से निकलने पर गंदगी का सामना करना पड़ता है। जिससे पूरे दिन मन में गिलानी से महसूस होती है अगर ओवरब्रिज से जाते हैं तो करीब 3 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। गंदा पानी काफी समय से टपक रहा है बावजूद इसके रेल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.