बाइक हटाना डिलेवरी बॉय को पड़ा महंगा, कहासुनी के बीच दो युवकों ने चाक़ू से ले ली जा-न
सामने खड़ी बाइक हटाने की बात करना एक डिलेवरी बॉय युवक को इतना महंगा पड़ा की उसे अपनी जान ही गंवानी पड़ी। दो युवकों ने चाक़ू से हमला कर उसका मर्डर कर दिया। घटना के बाद दहशत फ़ैल गयी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवकों की तलाश शुरू की है। घटना उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र की है। बताया जा रहा है की बिरलाग्राम थाना अंतर्गत विद्यानगर क्षेत्र में बाइक हटाने की बात पर दो युवकों ने होम डिलवरी बॉय पर चाकू से हमला कर दिया। खून ज्यादा बह जाने से युवक बदहवास हो गया। सूचना पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया। प्रत्मिक इलाज के बाद उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर गए। लेकिन उसकी जान चली गई।
बिरलाग्राम थाना प्रभारी जितेंद्र पाटीदार के मुताबिक विद्यानगर निवासी 25 साल का आदित्य उर्फ मोनू खेरवार अरुण इंटरप्राइजेस पर होम डिलवरी बॉय का कार्य करता था। वह काम पर पहुंचा था। इसी दौरान वहां विद्यानगर निवासी रितेश बोरासी और निर्मल सिंह राजपूत भी इंटरप्राइजेस पर आए। जिन्होंने बाइक मुख्य गेट के सामने ही खड़ी की थी। सड़क के बीच में जेसीबी खुदाई का काम कर रही थी। जिस पर मोनू ने उन्हें बाइक हटाने को कहा। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया तो मोनू ने ही उनकी बाइक को हटाकर आगे खड़ी कर दी।
जब वह वापिस दुकान पहुंचा तो कहासुनी शुरू हो गई। जहां बातचीत के बीच रितेश और निर्मल ने मोनू पर चाकू से हमला कर दिया। जो उसके सीने के पास जाकर लगा। घटना के बाद दोनों युवक फरार हो गए। घायल को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मामले में पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।--