सागर- बगीचे में पड़े हुए थे कोटवार के भाई, लेकिन थम चुकी थी सांसें,परिजनों ने लगाए म-र्डर के आरोप

 

सागर जिले के बीना क्षेत्र के आगासौद थाना अंतर्गत कोटवार के भाई की डेड बॉडी पड़ी मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बॉडी को अस्पताल पहुँचाया। वहीं जानकारी लगने के बाद परिजन भी पहुंच गए थे। जिन्होंने मर्डर किये जाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है की आपसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।

 

 

यह पूरी घटना आगासौद थाना क्षेत्र के देहरी गांव के सेमरखेड़ी रोड से सामने आई है जहां एक बगीचे में कोटवार के भाई की डेड बॉडी पड़ी मिली। जानकारी के मुताबिक देहरी गांव के कोटवार गोविंद चढ़ार के भाई कल्लू चढ़ार की डेड बॉडी गांव से करीब एक कि.मी की दूरी पर सेमरखेड़ी रोड पर बने बगीचे में संदिग्ध हालत में पड़ी हुई मिली। घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

 


मृतक के पुत्र राहुल चढ़ार ने जानकारी देते हुए बताया की उनके पिता मजदूरी करते हैं। वह गांव में चल रही कथा में शामिल हुए थे। इसके बाद खाना खाने के बाद घर से गांव में टहलने के लिए निकल गए थे। बिट्टू सिंह ने कॉल करके बताया कि तुम्हारे पिता को चक्कर आ गए हैं और वह उसके बगीचे में पड़े हुए हैं। जब वहां जाकर देखा तो पिता की जान जा चुकी थी। वहीं उनके गले और चेहरे पर चोटों के निशान थे। बेटे ने बगीचे के मालिक पर मर्डर का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.