प्रसिद्ध कथावाचक की भागवत कथा के दौरान गिरा टैंट, भ-गद-ड़ जैसी स्थिति, करीब 30 घा-यल !
प्रसिद्ध कथावाचक कमल किशोर नागर की श्रीमद भागवत कथा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पंडाल का टेंट अचानक भरभराकर गिरने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी। जिससे करीब तीन दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सीहोर जिले के आष्टा से सामने आई है। बताया जा रहा है की कथा पंडाल हजारों श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। जहां अचानक टैंट नीचे गिरने से लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे इस दौरान चीख पुकार मच गयी। इस घटना में तकरीबन 30 श्रद्धालुओं के गंभीर घायल होने की बात सामने आ रही है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जिनमें कुछ घायलों को रैफर भी किया गया है। वहीं अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना अचानक हुई जिस वजह से लोगों को संभलने का मौक़ा नहीं मिला। टैंट गिरने से लोग नीचे दब गए वहीं भगदड़ जैसी स्थिति में लोग चपेट में आकर घायल हो गए। जिन्हे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना सामने आने के बाद अब आयोजन समिति पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। लोगों का कहना है की इतने बड़े धार्मिक आयोजन में हज़ारों की भीड़ जुटी लेकिन फिर भी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। जिससे लोगों में नाराज़गी देखी गई। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।