Sagar-आंधी तूफान बारिश के साथ गिरे ओले जाने अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

 

उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही गर्म हवाओं और बंगाल की खाड़ी से बढ़ रही नमी के असर से सागर के मौसम में बदलाव शुरू हुआ है। शुक्रवार शाम को सागर के मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। देर रात शहर समेत ग्रामीण इलाकों में हवा-आंधी के साथ बारिश हुई। मालथौन इलाके के कुछ गांव में ओलावृष्टि भी देखने को मिली इस दौरान बंडा में झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक घुली। अचानक बदले मौसम और बादल, बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं रात का पारा 30 डिग्री से गिरकर 22.3 डिग्री पर आ गया है।

पारे में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हवाओं में ठंडक होने से गर्म हवाओं के थपेड़ों से निजात मिली है। शनिवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। धूप खिली है। लेकिन आम दिनों की अपेक्षा धूप में चुभन कम है। शनिवार सुबह सागर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम पारा 22.3 डिग्री सेल्सयस पर पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 2 जून तक के लिए मौसम का फोरकास्ट जारी किया है। इसके अनुसार, शनिवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है। 31 मई से हीटवेव का अलर्ट नहीं है। अगले 48 से 71 घंटों के दौरान सागर में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। दिन में गर्मी और शाम को बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा-आंधी चलने का अनुमान है।


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.