अतिक्रमण हटाने पहुंची टीमों को लोगों ने घेरा, बुलाना पड़ा अतिरिक्त बल,छावनी बना इलाका !

 

राजस्व और पुलिस की टीम सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई करने पहुंची थी। लेकिन लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने दोनों टीमों का घेराव करते हुए प्रदर्शन कर दिया। मामला अचानक से गरमा गया। गहमागहमी के बीच हालात काफी तनावपूर्ण बन गए। दरअसल लोगों का आरोप था की अतिक्रमण की कार्यवाई समान रूप से नहीं की जा रही है। जिसको लेकर लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने टीमों को घेर लिया। यह पूरा मामला डिंडौरी जिले के समनापुर क्षेत्र के टिकरा टोला से सामने आया है। जहां हालात बिगड़ने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को अन्य अतिक्रमणों पर भी कार्यवाई का आश्वासन दिया तब कहीं लोग माने। एसडीओपी सतीश द्विवेदी द्वारा बताया गया की दो दिन बाद बाकी बचे अतिक्रमण को भी तोड़ा जाएगा। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

बताया जा रहा है की समनापुर क्षेत्र के टिकरा टोला में राजस्व और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाई करने पहुंची थी। लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने टीमों को घेर लिया। बताया गया की सरकारी जमीन पर बने एक मकान और बाउंड्रीबाल हटाने को लेकर लोग नाराज़ हुए। इस बात का विरोश करते हुए उन्होंने टीमों को घेरते हुए अन्य अतिक्रमणों पर भी समान रूप से कार्यवाई किये जाने की मांग उठाई। हालात बिगड़ने की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां एसडीओपी सतीश द्विवेदी ने ग्रामीणों से चर्चा कर मामला शांत कराया। वहीं राजस्व विभाग ने बाकी अतिक्रमणों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। जिसके बाद टीम देर रात सुरक्षित वापस लौट सकी। यह पूरा मामला बीते शुक्रवार की शाम का बताया जा रहा है।---


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.