तेज आंधी-तूफ़ान का ऐसा कहर की धराशाई हो गया BSNL टावर, मकान पर गिरने से घर क्षतिग्रस्त SAGAR TV NEWS

 

इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। पारा अपने पूरे शबाव पर है आलम ये है की गर्मी से राहत देने वाले उपकरणों ने भी जबाव दे दिया है लोगों के हाल बेहाल हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। इसी तरह तेज आंधी तूफ़ान चलने की वजह से एक भारी भरकम बीएसएनएल का टावर धराशाई हो गया। आपको नज़र आने वे ये तस्वीरें शिवपुरी जिले के कोलारस के खतौरा गांव से सामने आई है।

 

जिन्हे देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की आंधी तूफ़ान ने किस कदर कहर मचाया होगा। बताया जा रहा है की बीएसएनएल का टावर गिरने की वजह से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रेक्टर समेत अन्य चीजों को भी नुक्सान पहुंचा है। इसके अलावा तेज हवा की वजह से एक निर्माणाधीन मकान की दीवारें भी गिर गयीं।

 

 

जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की देर रात अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। जिसके बाद आंधी-तूफ़ान चला और हवा के अलावा पानी भी बरस पड़ा। जहां तेज हवा की वजह से मकान की छत पर लगा हुआ टावर अचानक से धराशाई हो गया। जिससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रेक्टर को भी नुक्सान पहुंचा है। इस घटना से आसपास के लोग सहम गए। गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं पाई। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। इसके अलावा बारिश और तेज आंधी चलने से अन्य जगहों पर भी काफी नुक्सान की बात सामने आई है।

 

 


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.