लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग! 9 घंटे तक चला रेस्क्यू, 100 टैंकर पानी के बाद मिला काबू

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुएं का विशाल गुबार दिखाई देने लगा। आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने में नगर निगम और फायर ब्रिगेड को करीब 9 घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, गोविंदपुरा स्थित शुभम एंटरप्राइजेस फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लाईवुड, लकड़ी, दरवाजे, ब्लैकबोर्ड के साथ-साथ केमिकल और थिनर भी रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और उस पर काबू पाना चुनौती बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर, गोविंदपुरा, कोलार, बैरागढ़, फतेहगढ़, आईएसबीटी और कबाड़खाना फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। रातभर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 100 टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। फायर अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद से फैक्ट्री के भवन का कुछ हिस्सा तोड़ना पड़ा। इसके बाद अंदर मौजूद लकड़ी और अन्य सामग्री को अलग-अलग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। केमिकल और थिनर के कारण आग बार-बार भड़क रही थी।

सबसे बड़ी चुनौती आसपास मौजूद अन्य फैक्ट्रियों को बचाने की थी। फायर टीम ने लगातार पानी डालकर आग को फैलने से रोका और एक बड़े औद्योगिक हादसे को टाल दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सौभाग्य से किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग ने फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचाया है।


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.