मानवता फिर हुई शर्मसार,तालाब में उतराते हुए मिले दो नवजातों के भ्रूण, फिर पहुंची पुलिस

 

फिर एक बार मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां तालाब में दो नवजात भ्रूण तैरते हुए मिले। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। ये खबर आग की तरह फैली और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भ्रूण को बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हैरान करने वाला ये मामला पन्ना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां ऐतिहासिक बेनिसागर तालाब में नवजात बच्चों के भ्रूण तैरते हुए मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह मछली लेने पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी उमेश रैकवार ने हनुमान मंदिर के पास पानी में दोनों बॉडी को देखा। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी की दोनों भ्रूण एक-दूसरे से महज 10-10 फीट की दूरी पर तैर रहे थे। यह खौफनाक मंजर देखते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

 

 

प्रत्यक्षदर्शी उमेश रैकवार के मुताबिक सुबह तालाब के पास गया था। तभी पानी में दो बच्चों के भ्रूण बहते हुए दिखे। यह देखकर दंग रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों भ्रूणों को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

 


वहीं इस अमानवीय कृत्य से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल और बारीकी से जांच शुरू कर दी है यह भी पता लगाया जा रहा है की आखिर इन मासूमों को तालाब में किसने फेंका और इसकी क्या वजह थी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

 

 


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.