भीषण गर्मी के बीच विद्युत् डीपी में लगी आग,अंधेरे में डूबा इलाका, घर चपेट में आने से बचा

 

भीषण गर्मी से जहां एक तरफ जन जीवन अस्त व्यस्त होने से आम लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ आगजनी की कई घटनाएं भी सामने आ रही है। इसी तरह विद्युत् डीपी में आग लग जाने का एक और मामला सामने आया है। जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। सामने आई ये तस्वीरें शिवपुरी जिले के राजेश्वरी रोड की बताई जा रही है। दरअसल प्रचंड गर्मी की वजह से बिजली व्यस्वथा भी चरमरा गयी है खपत ज्यादा होने से ट्रांसफार्मरों का लोड भी बढ़ गया है जिससे लगातार आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही है। और आये दिन इस तरह की घटनाएं भी हो रही हैं।

 


बताया जा रहा है की डीपी में आग लगने के बाद सबसे ज्यादा डर इस बात का बना हुआ था की डीपी के बाजू से ही एक मकान था। जिसमें आग फैलने के ख़तरा बना हुआ था। आग लगातार बढ़ती जा रही थी। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। काफी देर तक डीपी में धू-धू कर जलती रही। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद करवाकर सुधार कार्य किया गया। हालांकि जब तक मेंटनेस हुआ तब तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 


एक तरफ लोग तेज गर्मी से परेशान थे। फिर बीती देर रात आंधी और बारिश से परेशानी उठानी पड़ी। फिर डीपी में आग लगने से लोग हैरान परेशान हुए। एक बात और भी सामने आई की पुरानी डीपी होने की वजह से ये बहुत ज्यादा लोड नहीं झेल पा रही हैं। जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि गनीमत की बात ये है की कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

 

 


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.