पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड, ऊपर जाकर फंस गया, नीचे उतारने लोगों के छूट गए पसीने

 

पानी की ऊंची टंकी पर एक सांड के पहुँचने के बाद हड़कंप मच गया। क्योंकि सांड ऊपर तो पहुँच गया था लेकिन नीचे नहीं आ पा रहा था। लोगों की जुबान पर भी एक ही बात थी की अब उसे नीचे कैसे उतारा जाएगा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। मामला नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र के भामा गांव से सामने आया है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी थी। फिर सांड को सुरक्षित उतारने की जद्दोजहद शुरू हुई। और काफी घंटों की मशक्कत के बाद आखिर उसे नीचे उतार लिया गया।
दरअसल सांड को इतनी ऊंचाई पर देखकर लोग भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है की सांड पानी की टंकी पर तो पहुँच गया था लेकिन ऊपर चढ़ने के बाद उसे नीचे आने के रास्ता नज़र नहीं आ रहा था। काफी देर तक वह इधर उधर भटकता रहा। वहीं दूसरी तरफ लोगों को इस बात का डर था की कोई अनहोनी न हो जाए।

सांड को सुरक्षित उतारने ग्रामीणों ने रस्सियों और अन्य साधनों की मदद ली। कृछ लोगों ने उसे नीचे आने के लिए प्रयास किए। लेकिन शुरुआत में सफलता नहीं मिली। काफी देर की मशक्कत और सभी के प्रयासों के बाद सांड को सूरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की निगाहें पानी की टंकी पर ही टिकी हुई थी। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी रही।--


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.