जब बैलगाड़ी पर निकले कलेक्टर! गिल्ली-डंडा खेलते सोमेश मिश्रा के वीडियो वायरल

 

एमपी के नर्मदापुरम जिले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे अधिकारियों के साथ बैलगाड़ी की सवारी करते और ग्रामीणों के बीच गिल्ली-डंडा खेलते नजर आ रहे हैं। कलेक्टर का यह देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, प्रशासन आपके द्वार अभियान के तहत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ग्राम कामती पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। गांव पहुंचने के लिए अधिकारियों ने बैलगाड़ी का सहारा लिया। बैलगाड़ी में सवार होकर गांव की ओर जाते अधिकारियों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनना और उनका त्वरित निराकरण करना है। लेकिन इस दौरान जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने प्रशासन और ग्रामीणों के बीच की दूरी को भी कम होते हुए दिखाया। वहीं दूसरा वीडियो और भी खास है। इसमें कलेक्टर सोमेश मिश्रा ग्रामीणों के साथ गिल्ली-डंडा खेलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ खेल का आनंद लिया, बल्कि अपने बचपन की यादें भी ताजा कीं। ग्रामीणों के बीच बैठकर उन्होंने उनसे बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और गांव की संस्कृति को करीब से समझने का प्रयास किया।

कलेक्टर के इस सहज और आत्मीय व्यवहार से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि पहली बार किसी वरिष्ठ अधिकारी को इतनी सहजता से गांव की परंपराओं में शामिल होते देखा है। इसी अभियान के तहत अधिकारियों ने ग्राम छेड़का स्थित होमस्टे में रात्रि विश्राम भी किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव बढ़ाना था। कलेक्टर सोमेश मिश्रा का यह देसी अंदाज अब सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और लोग इसे प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद की मिसाल बता रहे हैं।


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.