MP | 20 लाख के लोन के लिए बेटे ने पिता को कागजों में मा र डाला! खुद को भी दिखाया मृ त, | SAGAR TV NEWS |

 

ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक बेटे ने 20 लाख रुपये का बैंक लोन हासिल करने के लिए अपने ही जिंदा पिता को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, जब लोन की किस्तों से बचने की बारी आई तो उसने खुद को भी कागजों में मृत साबित करने की साजिश रच डाली। जानकारी के मुताबिक, एमपी के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से जालसाजी के निवासी दिनेश गुप्ता के बेटे ने पहले फर्जी दस्तावेज तैयार किए। आरोप है कि उसने किसी अन्य व्यक्ति की दुकान और मकान को कागजों में अपने पिता के नाम दर्ज कराया। इसके बाद पिता को स्वर्गीय बताते हुए संपत्ति अपनी मां और खुद के नाम ट्रांसफर करवा ली।

यहीं नहीं, इन्हीं कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपी ने बैंक से करीब 20 लाख रुपये का लोन भी मंजूर करा लिया। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब दिनेश गुप्ता को इस लोन की जानकारी मिली और वे बैंक पहुंचे। वहां रिकॉर्ड देखने पर उनके होश उड़ गए, क्योंकि बैंक के दस्तावेजों में उन्हें मृत बताया गया था। जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लोन की रकम और किस्तों के मामले में बचने के लिए खुद के अंतिम संस्कार की फर्जी रसीद भी तैयार करवा ली थी। यह रसीद नगर परिषद खिलचीपुर के नाम से बनाई गई थी। जब इसकी जांच की गई तो नगर परिषद ने इसे पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत बताया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद खिलचीपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे फर्जीवाड़े की जांच की जा रही है। यह मामला न सिर्फ कानून के साथ धोखाधड़ी का है, बल्कि रिश्तों को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।


By - sagar tv news
30-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.