Sagar- पत्रकार अमित तिवारी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

 

सागर के एक छोटे से गांव से निकले लोकप्रिय वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। अमित तिवारी के असामयिक निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सहयोगियों, राजनीतिक हस्तियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी दिल्ली आजतक से लेकर एमपी तक में भी रहे है हाल के दिनों में वे एक यूट्यूब चैनल के एडिटर इन चीफ थे,

 

 

 

 

मूल रूप से सागर जिले के जैसीनगर क्षेत्र स्थित देवलचौरी गांव के निवासी अमित तिवारी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने एमपी तक सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं। अपनी प्रभावशाली एंकरिंग, भाषा पर मजबूत पकड़ और सहज व्यक्तित्व के कारण वे सहकर्मियों और दर्शकों के बीच समान रूप से लोकप्रिय थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमित तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की

 

 

 

 

 

इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, हेमंत खंडेलवाल, वीडी शर्मा जैसे कई सामाजिक राजनैतिक लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है,

सागर टीवी न्यूज भी ऐसे दिग्गज मिलनसार हंसमुख दमदार पत्रकार अमित तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अंतिम सलाम करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे


By - sagar tv news
31-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.