सगाई की रील पर बवाल ! प्रेमी जोड़े का VIDEO वायरल, मंदिर प्रशासन सख्त, महाकाल मंदिर का मामला

 

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोशल मीडिया रील को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। दिल्ली से आए एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर परिसर में भगवान महाकाल के दर्शन के दौरान सगाई की रस्म निभाई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मंदिर प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

 

वायरल वीडियो में युवक और युवती एमपी के उज्जैन के महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम और नंदी हॉल क्षेत्र के पास एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। पहले युवक युवती को रिंग पहनाता है और फिर युवती भी युवक को अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म पूरी करती दिखाई देती है। वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले मंदिर परिसर में घूमते और दर्शन करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था, “जब महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी”। पोस्ट होते ही वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा और पसंद किया। मामला सामने आने के बाद महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया ने तत्काल संज्ञान लिया। मंदिर प्रशासन ने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटवाने की कार्रवाई की है। साथ ही आईटी शाखा को सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि युवक-युवती को मंदिर में प्रवेश एक पुजारी के माध्यम से मिला था और वीडियो किसी सहयोगी द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि मंदिर परिसर में वीडियो शूटिंग कैसे हुई और नियमों का उल्लंघन किसकी अनुमति से किया गया। मंदिर समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि वीडियो में दिखाई देने वाले युवक-युवती पर महाकाल मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है। वहीं, इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी एंट्री सिस्टम पर भी सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।


By - sagar tv news
31-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.