बिजली कटौती पर अपनी ही सरकार पर बरसे BJP विधायक! बोले नाकारा मंत्रियों को तुरंत हटाओ SAGAR TV NEWS

 

बिजली कटौती को लेकर जनता की नाराजगी अब सियासी रंग लेने लगी है। एमपी के गुना जिले में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर खुलकर हमला बोला है। विधायक ने दोनों मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें "नाकारा" तक कह दिया और मुख्यमंत्री से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग करने की बात कही। दरअसल, शनिवार को विधायक पन्नालाल शाक्य किसानों के साथ बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने अघोषित बिजली कटौती और खराब बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों के "नट-बोल्ट टाइट" किए जाएं, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

 

 

विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में लगातार बिजली कटौती से किसान, व्यापारी और आम जनता बेहद परेशान हैं। लोग घंटों बिजली का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान की बजाय सिर्फ कागजी कार्रवाई में लगे हुए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि सिर्फ दिखावे और बैठकों से समस्याओं का समाधान नहीं होता। प्रदेश में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है और इसका सीधा असर सरकार की छवि पर पड़ रहा है।

 

 

उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अनुरोध करेंगे कि जनता को परेशान करने वाले और सरकार की छवि खराब करने वाले मंत्रियों को तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए। विधायक का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ विपक्ष लगातार बिजली संकट को मुद्दा बना रहा है, वहीं अब सत्ताधारी दल के विधायक का अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर बोलना कई सवाल खड़े कर रहा है। गर्मी के बीच बिजली संकट और उस पर भाजपा विधायक की नाराजगी ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि इस बयान पर सरकार और संबंधित मंत्री क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

 

 


By - sagar tv news
31-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.