सुबह-सुबह रस्सी गोदाम में लगी भीषण आग, दशहत में आये लोग, लाखों का नुक्सान !

 


सुबह के समय भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक एक रस्सी गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। आग इतनी तेजी से फैली की उसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। और तेज लपटें उठने लगी साथ ही धुंए का गुबार भी दूर से ही दिखाई दे रहा था। आगजनी में लाखों रूपये का सामान जलकर ख़ाक हो गया। घटना बुरहानपुर जिले के गणपति नाका पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक काफी नुक्सान हो चुका था। वहीं लोगों ने आरोप लगाए की दमकल की टीम देर से पहुंची। इसके अलावा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गयी थी।

बताया जा रहा है की लोहार मंडी क्षेत्र में सुबह करीब सात बजे रस्सी के गोदाम में भीषण आग लग गयी। जो देखते ही देखते विकराल होती गयी और पूरी बिल्डिंग ख़ाक हो गयी। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। वहीं लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश की लेकिन वह तेजी से फैलती जा रही थी। आग का भीषण रूप और धुएं का गुबार आप तस्वीरों में ही देख सकते हैं। इस घटना से आसपास दहशत फ़ैल गयी थी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आये थे।
लोगों का आरोप था की फायर ब्रिगेड काफी देर से मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने आते ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया जहां कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस सब में गनीमत की बात ये है की कोई जनहानि नहीं हुई। शुरूआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। नुक्सान का भी आंकलन किया जा रहा है।--


By - sagar tv news
31-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.