Sagar-निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, पिलर पर फंसे 5 मजदूरों का रेस्क्यू | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के रहली क्षेत्र में शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम बड़गान के पास अचलपुर रोड स्थित देहार नदी के शक्ति घाट पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय पुल पर काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई और पूरे निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, देहार नदी पर पुल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा था। शनिवार रात करीब 10 बजे निर्माण एजेंसी की टीम क्रेन की मदद से पुल पर स्लैब चढ़ाने का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और भारी स्लैब नीचे गिर पड़ा। स्लैब गिरते ही क्रेन भी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया।

 

 

हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जबकि पुल के ऊपरी हिस्से में पिलर पर काम कर रहे पांच मजदूर वहीं फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी पांच मजदूरों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

घायल मजदूर को तत्काल रहली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। हालांकि हादसे ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर स्लैब गिरने की वजह क्या रही और कहीं निर्माण कार्य में लापरवाही तो नहीं बरती गई।

 

 


By - sagar tv news
31-May-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.